
हरियाणा (Best E News)। हरियाणा सरकार गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायती जमीन का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। इसके तहत अगले साल की शुरुआत से पंचायतों की कुल जमीन का 10 प्रतिशत हिस्सा प्राकृतिक खेती के लिए पट्टे पर देने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाना और किसानों को खेती की वैकल्पिक पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्राकृतिक खेती से लागत होगी कम: बता दे कि खेती में खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संसाधनों पर बढ़ते खर्च के बीच प्राकृतिक खेती को लागत कम करने के एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। सरकार इस पद्धति को गांवों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। योजना लागू होने पर पंचायती भूमि के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती की जा सकेगी।
पहलें भी बन चुकी है ये योजना: हरियाणा सरकार इससे पहले अपनी 800 एकड़ जमीन पर भी प्राकृतिक खेती करने की योजना बना चुकी है। अब इस अभियान में ग्राम पंचायतों की जमीन को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, जमीन किन लोगों को आवंटित की जाएगी, पट्टे की अवधि कितनी होगी और इसके लिए क्या पात्रता व शर्तें रहेंगी, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। योजना के अंतिम स्वरूप और लागू होने की समयसीमा को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
