Monday, 12 October 2026

रेवाड़ी में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने छीनें

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: जिले में लूट गिरोह स​क्रिय है। एक बार फिर शातिर गिरोह ने महिला को नशीला पदार्थ डालकर सुंघाकर बेहोश कर दिया। शातिर बदमाश महिला सोने के कड़े, झुमकियां व अंगूठियां छीन…


रेवाड़ी में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने छीनें
रेवाड़ी में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने छीनें
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: जिले में लूट गिरोह स​क्रिय है। एक बार फिर शातिर गिरोह ने महिला को नशीला पदार्थ डालकर सुंघाकर बेहोश कर दिया। शातिर बदमाश महिला सोने के कड़े, झुमकियां व अंगूठियां छीन कर फरार हो गए। महिला को होश आने पर वह घर पहुंची तथा परिजनों का बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सब्जी लेने आई महिला से हुई लूटपाट: पीड़ित महिला मलिका रानी ने बताया कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6:50 बजे वह घंटेश्वर मंदिर के पास रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान करीब 25 साल की एक युवती उसे सब्जी खरीदने के बहाने जीवली बाजार मोड़ के पास दूसरी रेहड़ी तक ले गई। वहां एक महिला और पुरुष मिले। पीड़िता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों ने उसके सोने के कड़े, झुमकियां और अंगूठियां उतरवा लीं। कड़े उतारते समय उसके हाथ पर खरोंच भी आई।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

3 दिन बार हुआ मामला दर्ज: घर पहुंचने के बाद वह घबराई हुई थी, इसलिए रात को परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। अगले दिन सुबह उसने परिवार को पूरी बात बताई। पति ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 7 अक्टूबर को भाड़ावास गेट चौकी में शिकायत दी गई। पुलिस ने FIR  दर्ज किया है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन किसी भी फुटेज में आरोपियों को चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।

 

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं पर गरमाया माहौल: दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp