Tuesday, 13 October 2026

धारूहेड़ा रामलीला में ताड़का वध का मंचन, राम-लक्ष्मण ने की यज्ञ की रक्षा

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)। जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब धारूहेड़ा की रामलीला के तीसरे दिन मुनि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा डालने और ताड़का वध का मंचन किया गया।…


धारूहेड़ा रामलीला में ताड़का वध का मंचन, राम-लक्ष्मण ने की यज्ञ की रक्षा
धारूहेड़ा रामलीला में ताड़का वध का मंचन, राम-लक्ष्मण ने की यज्ञ की रक्षा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)। जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब धारूहेड़ा की रामलीला के तीसरे दिन मुनि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा डालने और ताड़का वध का मंचन किया गया। धारूहेड़ा रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा राक्षसों का संहार कर यज्ञ की रक्षा करने के प्रसंग को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

Advertisement
धारूहेड़ा रामलीला में ताड़का वध का मंचन
धारूहेड़ा रामलीला में ताड़का वध का मंचन

मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों की बाधाओं से परेशान होकर मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे और उनसे राम-लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह किया। राजा दशरथ की अनुमति के बाद दोनों भाई मुनि विश्वामित्र के साथ गए। वहां उन्होंने राक्षसों का वध कर यज्ञ की रक्षा की। ताड़का वध के प्रसंग पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

रामलीला में मुनि विश्वामित्र की भूमिका सूबे सिंह रंगा, भगवान श्रीराम की राहुल रंगा, लक्ष्मण की रोहित सैनी और राजा दशरथ की भूमिका हेमंत पनवाल ने निभाई। वहीं, ताड़का के पात्र में अमन मैहरा तथा सुबाहु और मारीच के पात्रों में गौरव पनवाल ने अभिनय किया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp