Tuesday, 13 October 2026

धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)। धारूहेड़ा के मंगत राम फार्म हाउस में आयोजित सीजन-2 ब्लैक पैंथर कराटे-ताइक्वांडो कप 2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की करीब 30 टीमों के…

धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल
धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)। धारूहेड़ा के मंगत राम फार्म हाउस में आयोजित सीजन-2 ब्लैक पैंथर कराटे-ताइक्वांडो कप 2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की करीब 30 टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कराटे और ताइक्वांडो के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Advertisement
धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल
धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, गुजरात और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और आगरा से भी खिलाड़ी पहुंचे। ओपन कैटेगरी के मुकाबले प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहे। बालिका वर्ग में बहादुरगढ़ की समीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी और साइकिल जीती। वहीं, बालक वर्ग में शुभम ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी और साइकिल अपने नाम की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल
धारूहेड़ा में कराटे-ताइक्वांडो कप संपन्न, समीक्षा और शुभम ने जीती साइकिल

कार्यक्रम में राज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन नवीन सैनी, मिंटू पहलवान, अनिल रायपुरिया, धारूहेड़ा नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अमन राव, राकेश सैनी, डीके बंसल और धीरज मौजूद रहे। इनके अलावा वार्ड 16 की पार्षद मनीषा सैनी, वार्ड 10 के पार्षद अमित यादव, वार्ड 7 के पार्षद मोनू प्रजापति और वार्ड 1 की पार्षद कविता बुधवार ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

प्रतियोगिता का आयोजन ब्लैक पैंथर कराटे एंड ताइक्वांडो क्लब के कोच यश सैनी और हिमांशु के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

ये भी पढ़ेंबालिका दिवस पर अनोखी पहल: DEO डॉ. रजिंदर शर्मा ने मसानी स्कूल की 9 प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp