Monday, 12 October 2026

3.86 करोड़ के कॉपर चोरी मामले में CIA धारूहेड़ा की बड़ी कार्रवाई: ट्रक परिचालक अकरम नूंह से गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News):  CIA धारूहेड़ा ने करोड़ों रुपये के तांबे की सिल्लियां (Copper Ingots) चोरी करने के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते…


3.86 करोड़ के कॉपर चोरी मामले में CIA धारूहेड़ा की बड़ी कार्रवाई: ट्रक परिचालक अकरम नूंह से गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर
3.86 करोड़ के कॉपर चोरी मामले में CIA धारूहेड़ा की बड़ी कार्रवाई: ट्रक परिचालक अकरम नूंह से गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News):  CIA धारूहेड़ा ने करोड़ों रुपये के तांबे की सिल्लियां (Copper Ingots) चोरी करने के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंतरराज्यीय गिरोह के एक और मुख्य आरोपी ट्रक परिचालक (क्लीनर) को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

क्या था पूरा मामला?
बावल की मेटाडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी । गत 16 सितंबर 2026 की रात लगभग 9:00 बजे उनकी कंपनी से 24,780 किलोग्राम कॉपर इनगॉट (कुल 121 सिल्लियां) एक ट्रक में लोड करके अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड, गुम्मिडीपूंडी (तिरुवल्लूर, तमिलनाडु) के लिए रवाना किए गए थे। चोरी हुए इस माल की कुल बाजार कीमत GST सहित 3 करोड़ 86 लाख 26 हजार 568 रुपये थी।

धोखाधड़ी: जब तय समय पर खेप गंतव्य तक नहीं पहुंची, तो कंपनी ने ट्रांसपोर्टर और चालक से संपर्क किया, जहां से उन्हें टालमटोल भरे जवाब मिले। बाद में माल चोरी होने की बात सामने आई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना कसौला में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी:

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

ट्रक बरामदगी: पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गत 26 सितंबर को मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर के थाना मोहना क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त खाली ट्रक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था इसके बाद साजिश में शामिल पहले आरोपी मोहम्मद कैफ (निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह) को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी ट्रक परिचालक अकरम (निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह) को भी धर दबोचा।

5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, होंगे और खुलासे
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अकरम को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी किए गए करोड़ों रुपये के कॉपर इनगॉट की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके और इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों को भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ेंबालिका दिवस पर अनोखी पहल: DEO डॉ. रजिंदर शर्मा ने मसानी स्कूल की 9 प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp