
हरियाणा (Best E News) भीड़ा भाड़ से परेशान Delhi NCR के लोगों के लिए अच्छी अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा फरीदाबाद के पास 1,895 एकड़ क्षेत्र में नया शहर बसाने जा रहा है। यहां पर 10 लाख लोगों को आशियाना देने की योजना है। ऐसे में इस क्षेत्र में लोगों के लिए यह बेहतर परियोजना साबित होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह शहर दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा।
4500 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहण: बता दें कि इस परियोजना में करीब 19 गांवों में 4500 एकड़ जमीन खरीदे जाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। यहां पर 12 सेक्टर बसाए जाएंगे। हालांकि पूरी परियोजना के लिए फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद पास लगते 51 गांवों की जमीन इसके तहत आएगी। यहां पर रिहायशी प्लाटों के लिए जहां 40 नए सेक्टर बनेंगे, वहीं व्यावसायिक प्लाट और ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा भी होने वाली है।
इस नए शहर के लिए 51 गांवों की जमीन लिए जाने का प्रस्ताव है। क्योंकि फरीदाबाद हरियाणा की बड़ी औद्योगिक नगरी है, ऐसे में यहां हमेशा ही रिहायशी क्षेत्र की कमी बनी रहती है। अब HSVP ने 51 गांवों की जमीन में नया शहर बनाने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
क्यों पडी जरूरत: फरीदाबाद के इस क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर करीब 28 लाख लोग रह रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों में विकसित हुई कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। यहां लोग सीवर, सड़क, पानी, सरकारी स्कूल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल के लिए मांग करते रहते हैं। ऐसे में नए शहर में यह तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी।
