Highway : ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वैकल्पिक रूट

On: September 4, 2026 8:49 PM
Follow Us:
Highway : ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वैकल्पिक रूट

Highway (Best E News)    गुरुग्राम : शुक्रवार शाम हुई अचानक मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली में शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव हो गया है। इस वजह से गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जाने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार (4 सितंबर 2026) शाम 6:30 बजे एडवाइजरी जारी कर दिल्ली व एयरपोर्ट जाने वाले चालकों के लिए वैकल्पिक मार्गों (Diverted Routes) का प्रयोग करने की अपील की है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी वैकल्पिक मार्ग (Diversion Plan):

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ये बहुत जरूरी है। सभी वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर इफको चौक से यू-टर्न (U-Turn) लें। इसके बाद एमजी रोड (MG Road) होकर आया नगर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करें और अपने गंतव्य की ओर बढ़ें।
हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले यात्री जाम से बचने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का प्रयोग करें।

चालकों से सतर्कता की अपील
गुरुग्राम पुलिस ने सभी वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और समय रहते अपने सफर की योजना वैकल्पिक मार्गों के अनुसार बनाने की अपील की है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now