EPFO Interest Update: देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोग का कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते में ब्याज जमा होने का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर अब फाइनल हो चुकी है। जल्द इसी महीने से ब्याज राशि खातों में डाल दी जाएगी।EPFO
क्यों लग रहा है इसमे समय?
बता दे कि EPF पर ब्याज जमा करने से पहले केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है। इसके बाद EPFO देशभर के करोड़ों खातों का मिलान करता है तथा उसके बाद उनके खातों में रिकॉर्ड अपडेट करता है। इतनी बड़ी संख्या में खातों को अपडेट में काफी समय लग जाता है क्योंकि ब्लक में यह काम नहीं हो पाता हैं
जानिए कब तक मिल सकता है ब्याज: बता दे आपके खात में अगर लेट जाम हो जाता है तो इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसको लेकर ब्याज पर ब्याज भी दिया जाता है। EPFO के मेंबरों के खातों में ब्याज जून से अगस्त 2026 के बीच जमा होने की संभावना है।
कैसे करे चेक करें आपके खाते में ब्याज आया या नहीं
EPF सदस्य कई माध्यमों से अपने खाते का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए UMANG ऐप, EPFO पोर्टल, मिस्ड कॉल सेवा और SMS सुविधा उपलब्ध है।
पासबुक में ब्याज अपडेट होने पर आमतौर पर अंतिम एंट्री में “Int. Updated up to 31/03/2026” लिखा दिखाई देता है। यदि यह एंट्री दिख रही है, तो इसका मतलब है कि संबंधित वित्त वर्ष का ब्याज आपके खाते में अपडेट हो चुका है।
अब PF से नकदी निकालना होगा आसान: बत दे कि EPFO जल्द ही अपने नए प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लागू कर सकता है। इसके तहत सदस्य अपने PF खाते से सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही UMANG ऐप पर यह सुविधा मिलने की उम्मीद है, जहां सदस्य यह देख पाएंगे कि उनके खाते से कितनी राशि सीधे ट्रांसफर की जा सकती है। इसके अलावा QR कोड आधारित ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
UPI और ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
नई व्यवस्था लागू होने के बाद बैंक खाते में पैसा पहुंचते ही सदस्य उसका इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार कर सकेंगे। UPI के जरिए भुगतान करने से लेकर ATM से नकद निकासी तक की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
ये सीमा भी बढाई: सबसे अहम बात यह है इस बार ऑटो-सेटलमेंट की सीमा भी ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है। इससे बड़े दावों के निपटान में तेजी आएगी और कई मामलों में नियोक्ता की भूमिका भी कम हो जाएगी।
जानिए क्या रहेगी ब्याज दर: मार्च 2026 में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर बनाए रखने की सिफारिश की गई थी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 2 मार्च को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि CBT ने विचार-विमर्श के बाद सदस्यों के खातों में 8.25% वार्षिक ब्याज जमा करने की अनुशंसा की है। यानि ब्याज दर तय कर दी गई है।












