Haryana: 70 करोड़ रुपये का घोटाला, हैफेड का मैनेजर गिरफ्तार

On: March 16, 2026 8:37 AM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana: हरियाणा में धान खरीद से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले में हैफेड के एक सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि करीब 35 हजार क्विंटल धान रिकॉर्ड से गायब कर दिया गया और कागजों में हेरफेर कर लगभग 70 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया।

फर्जी एंट्री कर लगया चूना : एजेंसियों के मुताबिक धान खरीद और भंडारण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं। दस्तावेजों में धान की एंट्री तो दिखाई गई, लेकिन वास्तविक स्टॉक का मिलान करने पर करीब 35 हजार क्विंटल धान कम पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस गड़बड़ी को छिपाने के लिए कई स्तर पर फर्जी बिल, रिकॉर्ड और एंट्री तैयार की गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए हैफेड के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

70 करोड़ का scam: जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को करीब 70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार धान खरीद से जुड़े अन्य रिकॉर्ड, गोदामों और संबंधित कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now