Suicide in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जखाला गांव में एक 45 वर्षीय कपिल देव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को कहना है पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उसी से आहत होकर किसान से ये कदम उठाया है। किसान के इस कदम उठाने से अब अफरा तफरी मची हुई है।
जानिए क्या है विवाद: बता दें कि कोसली के गांव जखाजा गांव के ही एक बुजुर्ग पड़ोसी बलबीर सिंह ने जमीनी विवाद के बाद कोसली पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 मार्च को किसान कपिल देव सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पूरे परिवार केस दर्ज होने के बाद से कपिल देव काफी तनाव में थे।Suicide in Rewari
रात को किसान ने उठाया ये कदम बता दे परेशान होकर किसान ने शुक्रवार रात को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में मृतक ने पड़ोसी बलबीर सिंह समेत पांच लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।Suicide in Rewari
सुसाइड नोट से खोला राज
मृतक के बेटे लव यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार खेतों में रहकर खेती करता है। 11 मार्च को पड़ोसी बलबीर सिंह के परिवार के साथ जमीन को लेकर कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसी ने उनके पिता कपिल देव, खुद लव यादव, उनकी माता, दादी और ताई सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दे दी।Suicide in Rewari
सुसाइड नोट और पूरे मामले की होगी जांच
बेटे का आरोप है कि यह शिकायत झूठी थी और इसी मानसिक दबाव के चलते उसके पिता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सुसाइड नोट और पूरे मामले की जांच कर रही है।













