Thursday, 15 October 2026

रेवाड़ी में यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोतिगा में 1672 विद्याथियों ने दी परीक्षा

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: हरियाण के जिला रेवाड़ी पुलिस की और से शिक्षा विभाग के सहयोग से बुधवार को यातायात नियमों पर आधारित दूसरे राउंड की ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया…


रेवाड़ी में यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोतिगा में 1672 विद्याथियों ने दी परीक्षा
रेवाड़ी में यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोतिगा में 1672 विद्याथियों ने दी परीक्षा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाण के जिला रेवाड़ी पुलिस की और से शिक्षा विभाग के सहयोग से बुधवार को यातायात नियमों पर आधारित दूसरे राउंड की ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता परीक्षा में जिले के सभी स्कूलों से 1672 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा ने जिला रेवाड़ी के विभिन्न स्कुलो में बच्चों के बीच पहुंचकर यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय परीक्षा का निरीक्षण किया। यातायात नियमों पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा कर इस परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisement
रेवाड़ी में यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोतिगा में 1672 विद्याथियों ने दी परीक्षा
रेवाड़ी में यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोतिगा में 1672 विद्याथियों ने दी परीक्षा

परीक्षा में बनाए चार ग्रुप: पुलिस की ओर आयोजित दूसरे राउंड की परीक्षा चार ग्रुप बनाए गए थे। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में 418 विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में 692 विद्यार्थी, तीसरे ग्रुप में 496 और चौथे ग्रुप में 66 विद्यार्थी थे।परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बाते बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएं तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कि बचपन का समय शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्वर्णिम कॉल होता है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन करवाने में शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा रामलीला में राम वनवास का मंचन, कैकेयी के वरदान सुन व्याकुल हुए दशरथ

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्कूली बच्चों से कहा कि यातायात नियमों को अपने मन से अपनाए न कि पुलिस के भय से। जिला रेवाड़ी के सभी स्कूल व कॉलेजो के विधार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों की स्वयं पालना कर अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सदृड़ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सदृड व सुचारु बनाने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंदीपावली पर मिलावट और कालाबाजारी रोकने की मांग, ग्राहक पंचायत ने DC को सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp