Monday, 12 October 2026

Dharuhera NH 48 पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक: कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Dharuhera NH 48 )पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाइवे पर रजवाड़ा होटल के सामने रोड़ियों (कंक्रीट) से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया।…


Dharuhera NH 48 पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक: कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम
Dharuhera NH 48 पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक: कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Dharuhera NH 48 )पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाइवे पर रजवाड़ा होटल के सामने रोड़ियों (कंक्रीट) से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण पीछे से आ रही तीन अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं।हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर रोड़ियां बिखर गईं और यातायात बाधित हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट लगने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

हाईवे पर लगा जाम: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क के बीचों-बीच पलटे ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। हाइड्रा की मदद से पलटे हुए ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे किया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।

Dharuhera NH 48 पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक: कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम
Dharuhera NH 48 पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक: कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम

कोई जनहानी नही: हादसे में चलते तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं है। ट्रक पलटने से करीब आधा घंटेत तक दिल्ली मार्ग पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने वाहनो को हटवाते हुए मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp