
धारूहेड़ा। महेश्वरी स्थित शिव नगर बालाजी मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई तथा मैंबरो को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बाला जी मंदिर समिति के सदस्य डॉ प्रवीण सोनी ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रामायण पाठ होगा। 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हवन तथा दोपहर बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर मोनू, संजीत, योगेश शर्मा, अंकुश ठाकुर व प्रियाशु मौजूद रहें।
ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
