Rewari Court News: सायरन की आवाज गूंजते ही मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल ने परखी सुरक्षा तैयारियां

On: March 17, 2026 7:13 PM
Follow Us:
सायरन की आवाज गूंजते ही मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल ने परखी सुरक्षा तैयारियां

Rewari Court News: रेवाड़ी जिला कोर्ट परिसर में बम की सूचना मिलते ही अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की सांसें थम सी गईं। सायरन की आवाज गूंजते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और करीब एक घंटे तक टकटकी लगाए प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना था।

जिला कोर्ट परिसर को कराया खाली: सुरक्षा की लिहाज से रेवाड़ी पुलिस द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल में जिला कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया और सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मॉडल टाउन पुलिस को बम ब्लास्ट की सूचना दी गई थी, जिसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। Rewari Court News

इस दौरान बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वायड, स्वाट एंटी सैबोटेज टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सिविल प्रशासन की टीमें भी सक्रिय रहीं। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभाला और कानून व्यवस्था बनाए रखी।Rewari Court News

क्या का इसका मकसद: डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम और उनकी तैयारी का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यासों से सुरक्षा बलों की दक्षता बढ़ती है और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल मजबूत होता है, जिससे वास्तविक संकट के समय नुकसान को कम किया जा सकता है।

लोगों ने ली राहत की सांस : जब कि सच्चाई का पता नहीं चला लोगो की सांसे धमी रही।
मॉक ड्रिल के सफल समापन के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now