
रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी रेलवे रूट पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों और आमजन के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ट्रैक पर तकनीकी कारणों और रेक (Rake) की कमी के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आज (11 अक्टूबर) पांच रेल सेवाओं के संचालन में फेरबदल किया गया है। इतना ही नही दिल्ली रेवाडी रूट की दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि तीन रेलगाड़ियां अपने निर्धारित रूट पर आंशिक रूप से प्रभावित (Short Terminated / Short Originated) रहेंगी। यात्रियों को रेलवे की ओर से समय सारणी जांचकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।
पूरी तरह रद्द रहने वाली रेल सेवाएं:
- गाड़ी संख्या 74004 (रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा): रेक की कमी के चलते यह ट्रेन आज पूरी तरह रद्द रहेगी। इस वजह से रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा।
- गाड़ी संख्या 54085 (दिल्ली-सातरोड रेलसेवा): यह ट्रेन आज दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं होगी और पूरी तरह रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द और रूट में बदलाव वाली ट्रेनें:
- गाड़ी संख्या 15308 (सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा): यह ट्रेन आज सिरसा से रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन सिरसा के बजाय रेवाड़ी से तिलक ब्रिज के बीच ही संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 54310 (हिसार-दिल्ली रेलसेवा): यह गाड़ी भी आज हिसार से रेवाड़ी के बीच नहीं चलेगी। इसका संचालन रेवाड़ी से दिल्ली के बीच किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 54086 (सातरोड-दिल्ली पैसेंजर): यह ट्रेन सातरोड के बजाय आज रेवाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह सातरोड से रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए सलाह: क्योकि रेवाड़ी से बडी सख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते है ऐसे में अनाचक हुए फेरबदल को लेकर काफी परेशनी उठानी पड सकती है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले रेलवे पूछताछ केंद्र या एनटीईएस (NTES) ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ेंनंदरामपुर बास गांव क्यों बना छावनी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
