राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में “नॉट मी, बट यू” के सिद्धांत के प्रति किया जागरूक

On: March 17, 2026 6:56 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में “नॉट मी, बट यू” के सिद्धांत के प्रति किया जागरूक

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में एनएसएस के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह शिविर 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राम खरखड़ा की हरिजन बस्ती और वाल्मीकि मोहल्ला को केंद्र बनाकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में एनएसएस के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में एनएसएस के विशेष सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मंगलवार को जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता यादव और सह-प्रभारी दीपक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव ने “राष्ट्र निर्माण में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. कविता यादव ने एनएसएस के विजन और शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

वहीं मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति यादव ने विद्यार्थियों को श्वास अभ्यास के माध्यम से तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और “नॉट मी, बट यू” के सिद्धांत को ‘ना मैं, ना तुम, बल्कि हम’ के रूप में अपनाने का संदेश दिया। शाम के सत्र में इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर से आए डॉ. अमित और डॉ. धर्मवीर ने योग, ध्यान और स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now