Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव भटसाणा में सोनी देवी ब्लॅड बैंक नीमराणा के सहयोग से सोमवार को शहीद भगत की यादगार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाDharuhera News
समाजसेवी मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, इससे न केवल दूसरों की मदद होती है बल्कि स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।Dharuhera News
प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : शिविर के दौरान सोनी देवी ब्लॅड बैंक नीमराणा से आई मेडिकल टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच कर रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच युद्विष्टर, वैभव यादव, संदीप यादव, राहुल आदि मौजूद रहे।













