Sunday, 11 October 2026

बावल में 50 हजार लोगों की दावत की तैयारी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के बेटे की शादी में किसे मिलेगा न्योता?

Written by: सुनील कुमार

Published:

बावल। रेवाड़ी जिले के बावल नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह महलावत के बेटे भारत महलावत की शादी को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी के उपलक्ष्य में 23…


बावल में 50 हजार लोगों की दावत की तैयारी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के बेटे की शादी में किसे मिलेगा न्योता?
बावल में 50 हजार लोगों की दावत की तैयारी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के बेटे की शादी में किसे मिलेगा न्योता?
Google News Follow us on Google

बावल। रेवाड़ी जिले के बावल नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह महलावत के बेटे भारत महलावत की शादी को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी के उपलक्ष्य में 23 नवंबर को प्रतिभोज का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभर की खापों के प्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिकारियों, कारोबारियों और सामाजिक लोगों को आमंत्रित करने की योजना है। चेयरमैन वीरेंद्र सिंह के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर हाल ही में बावल में पंचायत भी आयोजित की गई, जिसमें बावल 84 खाप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement
बावल में 50 हजार लोगों की दावत की तैयारी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के बेटे की शादी में किसे मिलेगा न्योता?
बावल में 50 हजार लोगों की दावत की तैयारी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत के बेटे की शादी में किसे मिलेगा न्योता?

भारत महलावत की शादी 20 नवंबर को प्रिया के साथ होगी। भारत पेशे से अधिवक्ता हैं और पिछले पांच साल से रेवाड़ी व गुरुग्राम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने देहरादून से कानून की पढ़ाई की और इसके बाद राजस्थान से कानून में मास्टर्स किया। उनके पिता वीरेंद्र सिंह महलावत भी अधिवक्ता हैं और करीब 35 साल से रेवाड़ी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रिया चरखी दादरी की रहने वाली हैं। उन्होंने एमएससी और एमएड की पढ़ाई की है तथा वर्तमान में एक निजी स्कूल में विज्ञान की शिक्षिका हैं। उनके पिता रविंद्र अहलावत बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं।

कार्यक्रम के लिए चार एकड़ में टेंट लगाया जाएगा, जबकि पार्किंग के लिए तीन एकड़ जगह निर्धारित की गई है। भोजन के दौरान एक साथ 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था करने की योजना है। वीरेंद्र सिंह के अनुसार, पार्किंग संभालने के लिए 100 गार्ड, भोजन परोसने के लिए 1,000 वेटर और कार्यक्रम संचालन के लिए 500 स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। आयोजन के दौरान पूरे बावल शहर को सजाने की भी तैयारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंकोसली बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला चुनाव: ओम प्रकाश 3 वोटों से बने अध्यक्ष, कर्नल संतपाल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया

 

प्रतिभोज में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों सहित मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विपक्षी नेताओं और खाप चौधरियों को न्योता भेजा जाएगा। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के लोगों को भी आमंत्रित करने की योजना है। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में विदेशों में प्रस्तुति दे चुका नगाड़ा ग्रुप भी शामिल हो सकता है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, लोगों को जोड़ना और भाईचारे को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ेंRewari Mandi Schedule: 12 से 17 अक्टूबर तक गांववार फसल खरीद

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp