धारूहेड़ा में ASI महेंद्र सिंह सस्पेंड, 24 घंटे में चार कर्मियो पर गिरी गाज

On: September 20, 2026 1:14 PM
Follow Us:
हरियाणा पुलिसकर्मी सस्पेंड

धारूहेड़ा: (Best E News)  रेवाड़ी में पुलिस कर्मिया की लापरवाही करना अब भारी पडने लगा है। जहां दो दिन पहले लाापरवाही के आरोप तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था वहीं एक बार फिर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लापरवाही के चलते एक ओर एएसआई को निलंबित कर दिया है।

हरियाणा राजस्थान बोर्डर पर था तैनात: पुलिस ने बताया रेवाड़ी पुलिस लाइन में रहे रहे एसएसआई महेंद्र सिंह करीब एक माह से धारूहेड़ा में तैनात थे। एएसआई महेंद्र सिंह पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप हैं। शिकायतें मिलने के बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया।

जानिए खुला राज: बता दे शनिवार को एएसआई महेंद्र सिंह की गुरुग्राम-कापड़ीवास बॉर्डर क्षेत्र में ड्यूटी रहती थी। इस दौरान उनके शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। शिकायत मिलने सेक्टर छह थाना प्रभारी सचिन ने जांच के लिए टीम भेजी।जब वह टीम वहां पहुंची तो वहां से महेंद्र सिंह जा चुका था। टीम उसको लेने पहुची तो वह रेवाड़ी लाईन गेट पर मिला। उसकी रात को मेडिकल करवाई तो शराब पीने की पुष्ठि हुई। इसी को लेकर एसी ने उसे निलंबित कर दिया।

24 घंटे में चार पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा पिछले 24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दे दो दिन पहले मॉडल टाउन थान में कार्यरत मुंशी व सीआएइ मे कार्यरत दो पुलिस कर्मियो सहित तीन पुलिस कर्मियो को संस्पेड था वही अब 24 घंटे के दौरान की धारूहेड़ा में एक ओर पुलिस कर्मी को निंलबित कर दिया गया है।

एसपी ने दी चेतावनी: एसपी की ओर से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि में शामिल नहीं होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा लापरवाही बिलकुल बरदाश् नहीं है। यह भी कहा कि कई पुलिस कर्मी ओर रैडार पर है जांच करवाई जा रही है जल्द ही उनको लेकर भी बडा फैसला किया जाना है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now