रेवाड़ी, 18 सितंबर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 21 से 29 सितंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 22 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, 24 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल, 25 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना, 28 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल तथा 29 सितंबर को जिला रैडक्रास सोसायटी अम्बेडकर चैक, रेवाड़ी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।











