CIA Kosli: सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 31 अगस्त को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है जो वह आज नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा हुआ है। जिसके पास नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम निवासी गांव बव्वा बतलाया।
जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बव्वा निवासी विक्रम व जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार से खरीदी थी। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।










