Rewari News: आलियावास में बाबा जाहरवीर मेला 5 सितंबर को

On: September 4, 2026 9:35 PM
Follow Us:

Rewari News (Best E News)    रेवाड़ी : बाबा जाहरवीर जी की पावन स्मृति में रेवाड़ी जिले के गांव आलियावास में 05 सितंबर 2026 को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गांव में विशाल भंडारा, राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक रागिनी कॉम्पिटिशन आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नेता व समाजसेवी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दिग्गज हस्तियां होंगी मुख्य अतिथि

मेला कमेटी के अध्यक्ष सतीश नंबरदार और हवासिंह प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितत होंगें।

  • कोसली विधायक अनिल यादव
  • बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
  • रवि बाबू
  • जिला परिषद प्रमुख मनोज यादव
  • प्रदीप कुमार शर्मा
  • पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह मूंदी
  • डहीना ब्लॉक समिति चेयरमैन कर्णपाल यादव
  • समाजसेवी अनिल बटोडी व दिनेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

खेलकूद प्रतियोगिताएं और इनामी राशि का ब्योरा

मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्कल कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, बुजुर्गों की दौड़, 15 साल तक के बच्चों की दौड़, ओपन रेस, ऊंची कूद और लंबी कूद के मुकाबले होंगे।

जानिए ईनामी की राशि

  • सड़क/सर्कल कबड्डी (पुरुष वर्ग):
  • प्रथम पुरस्कार: ₹81,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹61,000
  • तृतीय व चतुर्थ स्थान: ₹6,100 और ₹5,100
  • सर्कल कबड्डी (महिला/लड़कियों का वर्ग):
  • प्रथम पुरस्कार: ₹31,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000
  • तृतीय व चतुर्थ स्थान: ₹6,100 और ₹5,100
  • शूटिंग वॉलीबॉल:
  • प्रथम स्थान: ₹25,000
  • द्वितीय स्थान: ₹15,000
  • तृतीय व चतुर्थ स्थान: ₹6,100 और ₹5,100
  • 5वें से 7वें स्थान की टीमों के लिए: ₹1,100 (नगद)

प्रसिद्ध लोक कलाकारों का जमेगा रंग: रागिनी कॉम्पिटिशन

मेले की शाम को रंगारंग रागिनी कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार विकास पहासौर, दीपक पहासौर, कमल हरिपुरा और उनकी टीम अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कमेटी ने आसपास के सभी ग्रामीणों से मेले में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now