Rewari Half Marathon (Best E News) रेवाड़ी : आगामी 6 सितंबर 2026 को रेवाड़ी के ऐतिहासिक राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय ‘रेवाड़ी हाफ मैराथन’ की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खेल महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 90 हजार धावकों और दर्शकों के जुटने की संभावना है।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने ली समीक्षा बैठक
आयोजन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने जिला लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में नवनियुक्त ASP दीपिका अग्रवाल, सभी DSP, थाना प्रभारी और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कडे प्रबंध
बता दे कि कार्यक्रम स्थल (राव तुलाराम स्टेडियम) और पूरे मैराथन रूट पर कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
मुख्य मैराथन रूट और वाहनों पर प्रतिबंध का समय
मुख्य मैराथन रूट: राव तुलाराम स्टेडियम ➔ राव अभय सिंह चौक ➔ पोसवाल चौक ➔ राजेश पायलट चौक ➔ गढ़ी बोलनी रोड स्थित BMG एलिगेंट सिटी कट (यू-टर्न)।Rewari Half Marathon
धारूहेड़ा रोड पर प्रतिबंध: 5 सितंबर शाम 5:00 बजे से 6 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड (NH-352 फ्लाईऑवर के नीचे से राव अभय सिंह चौक तक) सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। 6 सितंबर सुबह 4:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मैराथन रूट पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

नारनौल/महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन: हरि नगर फ्लाईओवर के ऊपर से रेवाड़ी बाईपास होकर गोकलगढ़, प्रजापति चौक से NH-352 पकड़कर जाएं या नारनौल रोड NH-11 का प्रयोग करें। गुरुग्राम/दिल्ली से नारनौल-महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन: पुलिस लाइन के पास NH-352 से NH-11 होते हुए अपने गंतव्य पर जाएं।
रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड से NH-352 होते हुए मीरपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक, गोकलगढ़ व रेवाड़ी बाईपास का प्रयोग करें, अथवा NH-11 से बावल रोड उतरकर IOC चौक से शहर में प्रवेश करें। पटौदी, झज्जर, गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली बसें रेवाड़ी सर्कुलर रोड से झज्जर चौक होते हुए चलेंगी। जयपुर व दिल्ली जाने वाली बसें बावल रोड और NH-11 के रास्ते संचालित होंगी।
निर्धारित पार्किंग स्थल
प्रजापति चौक (नए बस स्टैंड के पास) और धारूहेड़ा रोड बालाजी मार्केट के पास खाली जगह पर पार्किंग बनाई गई है। मैराथन में आने वाले प्रतिभागी व दर्शक अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें। सड़कों या रूट पर अवैध पार्किंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Rewari Half Marathon













