Rewari News: धारूहेड़ा स्थित Hero MotoCorp के दिल्ली-जयपुर हाईवे प्लांट में मंगलवार को कर्मचारी यूनियन के तीन प्रमुख पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इस चुनाव में कुल 1709 कर्मचारियों में से 1682 कर्मचारियों ने मतदान कर उत्साह दिखाया। प्रधान पद पर कृष्ण चंद, महासचिव पद पर इंद्रजीत और कोषाध्यक्ष पद पर दिलदार जागिड ने जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया कंपनी परिसर में निर्धारित नियमों के तहत पूरी कराई गई। सुरक्षा के लिए चुनाव परिसर पर पुलिस बल तैनात किया गया। Rewari News

जानिए किसको मिले कितने मत: चुनाव अधिकारी के अनुसार हर वर्ष यूनियन के तीन पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इस बार कुल मतदान में 32 मत निरस्त (कैंसिल) कर दिए गए। प्रधान पद के लिए कृष्ण चंद को 956 मत मिले, जबकि शिव शर्मा को 625 और कृष्ण कुमार को 81 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर इंद्रजीत को 971 मत, सोनू को 601 और हरिप्रकाश को 99 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर दिलदार जागिड को 983 मत हासिल हुए, जबकि देवी दयाल को 582 और रोहताश सिंह को 106 मतों से संतोष करना पड़ा।

कंपनी ही नही गांवो में चर्चा: बता दे कि शिव शर्मा पहले भी कंपनी में प्रधान रह चुके हैं, जबकि कृष्ण चंद और कृष्ण कुमार पहली बार इस पद की दौड़ में शामिल हुए थे। कृष्ण चंद का स्थानीय स्तर पर राजनीतिक अनुभव भी रहा है, उनकी पत्नी गांव आकेड़ा में सरपंच रह चुकी हैं और वह स्वयं पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं।
गांव पहुंचने पर किया स्वागत: जैसे कर्मचारी यूनियन के चुनाव जीतकर गांव आकेडा पहुंचे तो उनका ग्रामीणों व पंंचायत की ओर से स्वागत किया। सरपंच अशोक कुमार ने बताया यह जीत पूरे गांव की जीत है क्योंकि पहली बार चुनावी मैदान में आए तथा कम समय तैयारी के साथ इतने ज्यादा मतो से जीत एक इतिहास से कम नही है।













