Breaking News: भिवाड़ी से फिर आया धारूहेड़ा में अथाह काला पानी

On: March 23, 2026 5:52 PM
Follow Us:
Breaking News: भिवाड़ी से फिर आया धारूहेड़ा में अथाह काला पानी

Breaking News: धारूहेड़ा: भले ही रेवाड़ी पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास (Alwar Bypass) के निकट जलभराव को लेकर लोगो को राहत मिल गई है लेकिन बजरंग नगर के पीछे पिछले कई दिनों से भिवाड़ी का काला और दूषित पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। आलम यहां तक रिहायशी क्षेत्र के बजरंग नगर व एमटूके (m2k socity Dharuhera)  पास जमा हो रहा है। गंदे पानी का ठहराव होने से आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है।Breaking News

सेक्टर चार  RWA के पूर्व प्रधान राजबीर यादव, एमटूके सोसाइटी के RWA के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, उपचेयरमैन अजय जांगडा, ओमप्रकाश, धर्मपाल, त्रिलोक धारीवाल, पार्षद राजकुमार बताया कि अलवर बायपास के पास पिछले चार पांच दिन से एक निजी स्कूल के अंदर से धारूहेड़ा(Dharuhera News) में अथाह काला पानी पहुंच रहा है। जलभराव से आसपास टहलना भी कठिन हो गया है।Breaking News

 

कोई सुनवाई नहीं: लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को पहले भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। लोगों ने नगर पालिका और रेवाड़ी प्रशासन से मांग की है कि भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी को रोका जाये ताकि काले पानी के जलभराव से राहत मिल सके।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now