Haryana crime: रेवाड़ी जिले के पातुहेड़ा गांव में एक 8वीं कक्षा का छात्र गोली लगने से घायल हो गया। दुकान पर सामान लेने आए छात्र की बाईं जांघ में गोली लगी, जो जांघ के आर-पार निकल गई। अचानक चली गोली से छात्र के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।Haryana crime
पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल: इस मामलो को लेकर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे है। साफ जाहिर है रेवाड़ी अवैध हथियारो का गढ बनता जा रहा है। दिनदहाने दुकान पर चली गोली को लेकर पुलिस को अभी तक यह भी पता नही लगा पाई है कि गोली किसने चलाई। गोली चलने वाल पिस्तोल अवैध था या फिर लाईसेंस का..Haryana crime
जानिए क्या है मामला: पुलिस के अनुसार दुकान के बाहर चार-पांच युवक आपस में मजाक कर रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक युवक के हाथ से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे वहां मौजूद छात्र की जांघ में जा लगी। घायल छात्र को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पिता ने दी शिकायत: बता दे कि गोली लगने से घायल छात्र के पिता, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा 8वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि बुधवार को छोटा बेटा अपनी चचेरी बहन से पैसे लेकर गांव की दुकान पर पेप्सी लेने गया था। कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे को गोली लग गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किस युवक के हाथ से चली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आस पास के कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि इस मामले को लेकर कोई सुराग लग सके।













