Breaking News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रिलायंस रिफाइनरी का अवलोकन

On: July 5, 2025 5:54 PM
Follow Us:
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रिलायंस रिफाइनरी का अवलोकन

Breaking News: गुजरात के जामनगर स्थित विश्व के सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र, रिलायंस पेट्रोलियम रिफाइनरी का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं टीम हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति को नई दिशा मिली है। इसी का जीवंत उदाहरण यह आधुनिकतम संयंत्र है, जो संसाधनों के समन्वय से उत्पादन, प्रबंधन और निर्यात क्षमता को नई ऊँचाई देने वाला प्रेरणादायक केंद्र बन चुका है। Breaking News

प्रतिनिधिमंडल ने रिफाइनरी के विभिन्न यूनिटों का निरीक्षण किया और वहां के आधुनिक तेल शोधन प्रक्रिया, सुरक्षा उपायों एवं ऊर्जा कुशल प्रणालियों की जानकारी ली। यह संयंत्र न केवल भारत का बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है, जिसकी प्रतिदिन की प्रोसेसिंग क्षमता करोड़ों बैरल तेल की है। अधिकारियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों को लेकर विशेषज्ञों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। Breaking News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और रिलायंस जैसे अत्याधुनिक संस्थान से सीख लेकर प्रदेश में निवेश और तकनीकी विकास को गति दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी इस दौरे को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे हरियाणा को अपनी नीतियों को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now