Tata Sierra EV 2026 में मचाएगी धूम, RWD-AWD ऑप्शन के साथ सुपर रेंज का वादा

On: November 29, 2025 5:05 PM
Follow Us:
Tata Sierra EV 2026 में मचाएगी धूम, RWD-AWD ऑप्शन के साथ सुपर रेंज का वादा

Tata Sierra EV: टाटा मोटर्स अब अपनी पॉपुलर SUV लाइनअप को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल वाले FWD वर्जन को लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। इसके बाद अब कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। टाटा सिएरा EV को 2026 में लॉन्च किया जाएगा और इसमें RWD और AWD दोनों विकल्प दिए जाएंगे। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार ड्राइवट्रेन चुनने का मौका मिलेगा।

नया acti.ev+ प्लेटफॉर्म. ज्यादा पावर ज्यादा रेंज

Sierra EV को कंपनी के नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Harrier EV में भी हुआ है। यह मल्टी लेयर स्केटबोर्ड डिजाइन पर आधारित है जिससे बैटरी पैक के लिए ज्यादा स्पेस मिलता है। इसका सीधा फायदा बेहतर रेंज और फास्ट चार्जिंग के रूप में मिल सकता है। यह प्लेटफॉर्म RWD और AWD दोनों सेटअप को सपोर्ट करता है और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को भी अच्छे से सपोर्ट देगा।

कहां बनेगी Sierra EV

टाटा सिएरा EV और इसके ICE मॉडल दोनों को गुजरात की सानंद मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में बनाया जाएगा। यह वही प्लांट है जिसे Tata Motors ने जनवरी 2023 में Ford India से खरीदा था। प्लांट की मौजूदा क्षमता 3 लाख यूनिट प्रति वर्ष है जिसे 4.2 लाख तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी Sierra ICE और EV दोनों को एक साथ बड़े पैमाने पर बनाने के लिए उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

बैटरी पैक और रेंज. क्या होगा खास

कंपनी ने अभी आधिकारिक पावरट्रेन डिटेल्स साझा नहीं की हैं लेकिन उम्मीद है कि इसमें Curvv EV और Harrier EV जैसी बैटरी ही दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 55kWh बैटरी के साथ 167hp की पावर देने वाली फ्रंट मोटर मिल सकती है। वहीं 65kWh बैटरी पैक के साथ 238hp की पावर देने वाला रियर मोटर विकल्प भी आ सकता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि Sierra EV में अलग अलग पावरट्रेन के साथ RWD और AWD दोनों विकल्प मिलेंगे।

मार्केट में Sierra EV की पोजिशनिंग Curvv EV और Harrier EV के बीच होगी। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV और आने वाली Maruti e Vitara से होगा। अपने मॉडर्न डिजाइन, नए प्लेटफॉर्म और दमदार पावरट्रेन विकल्पों के साथ Tata Sierra EV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक प्रीमियम और पावरफुल SUV साबित हो सकती है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now