IGU Rewari : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपूर में फिर से परिणाम को लेकर हंगामा हुआ। जिसमें छात्राओं और परीक्षा नियंत्रक के बीच में बहस हुई। काफी देर हंगामा करने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने दोबारा से जांच करने के आश्वसन पर मामला शांत हुआ।
छात्र नेता रवि मसीत ने बताया गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं ने रिजल्ट में अनुपस्थिति दिखाया गया है। जबकि सारी उपस्थित थी। जैसे ही उनको पता चला तो वे आइजीयू पहुंच गई। इसी लेकर हंगामा किया।
पूरी क्लास की एब्सेंट दिखाया: रिजल्ट में पूरी क्लास की एब्सेंट दिखया गया जबकी सभी ने परीक्षा दी थी। काफी बहस के बाद परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा दिलाया कि जो कमी रही है उसको सही कर दिया जाएगा|इस मौके पर पायल, खुशी, नेहा ,खुशी, सिमरन, पूजा ,प्रीति आदि मौजूद रही।












