Haryana News: Rewaro DTP की बडी कार्रवाई धारूहेड़ा में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

On: March 13, 2026 5:01 PM
Follow Us:
रेवाडी की बडी कार्रवाई धारूहेड़ा में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Haryana News: धारूहेड़ा: जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी की ओर से शुक्रवार को महेश्वरी के पास 75 फीट पैराफेरी मार्ग पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला रेवाड़ी के नियंत्रित क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र धारूहेड़ा में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। जैसी टीम वहां पहुंची तो अफरा तफरी मच गई।Haryana News

यहां भी चला बुलडोजर: बता दे शुक्रवार को टीम ने दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरित पट्टी में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया।Haryana News

बिना अनुमति न करें निर्माण: जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित तथा शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई भी अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि भविष्य में विभागीय कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।Haryana News

डिलरों से सचेत रहने की अपील: उन्होंने चेतावनी दी कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे वादे कर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं, जिससे बाद में जब अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई होती है तो खरीदार खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now