Rewari News: खरखड़ा कॉलेज में तेरहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, गौरव और सपना बने बेस्ट एथलीट

On: March 13, 2026 4:40 PM
Follow Us:
खरखड़ा कॉलेज में तेरहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, गौरव और सपना बने बेस्ट एथलीट

Rewari News: खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तेरहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी डॉ. ज्योति यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करते हैं।Rewari News

विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन : प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लड़कों में गौरव को बेस्ट एथलीट और लड़कियों में सपना को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।Rewari News

उपप्राचार्या दयावती ने विजेता टीमों को दी बधाई: कार्यक्रम में उपप्राचार्या दयावती ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

खेल निदेशक डॉ. हरि प्रकाश ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now