Railway News: रेवाड़ी जयुपर के बीच नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, जानिए कहां कहां बनेंगे स्टेशन

On: March 24, 2026 4:44 PM
Follow Us:
train news

Railway News:: हरियाणा से जयपुर जाने वाले रेलवे यात्रियों को रेलवे बडा तोहफा दिया है। कई सालों से उठाई जा रही इस मांग को अब जल्द ही सिरे चढाया जाएगा। क्योंकि रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर के बीच नीमराना होते हुए नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इतन ही नही सर्वे के बजट भी जारी कर दिया गया है।Railway News:

जानिए क्या होगा फायदा: बता दे कि रेलवे ने दिल्ली जयपुर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने तथा बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस अहम फैसले के चलते रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने को हरी झंडी दे दी है। इसी के चलते अब फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू होने वाला है।Railway News:

 

नया ट्रैक जयपुर और दिल्ली के बीच बनेगा वैकल्पिक कॉरिडोर: ​बता दे इस नए रेलवे लाईन इस यात्रियों को सफर के लिए एक नया विकल्प मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों को भी सीधा फायदा होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह नया ट्रैक जयपुर और दिल्ली के बीच एक वैकल्पिक कॉरिडोर के रूप में काम करेगा। क्योकि फिलहाल अलवर-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों का काफी दबाव रहता है, कम स्पेश के चलते अक्सर देरी और भीड़ की समस्या बनी रहती है।

शाहपुरा, कोटपूतली और बहरोड़ में बनेगे स्टेशन: बता दे इस नए रूट के बनने से इस दबाव में कमी आएगी और ट्रेन संचालन ज्यादा सुचारू हो सकेगा। इस नई रेल लाइन से राजस्थान के शाहपुरा, कोटपूतली और बहरोड़ जैसे कस्बों के भी रेल नेटवर्क हो जाएगा। बता दें कि लंबे समय से ये इलाके सीधे रेल संपर्क से वंचित थे, ऐसे में यह परियोजना उनके लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now