Breaking News: रेवाड़ी के 67 गांवों के प्रजापति समाज को मिली आरक्षित भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र, विधायक ने जताया आभार

On: August 13, 2025 5:42 PM
Follow Us:
Breakign

मुख्य बिंदु:

  • रेवाड़ी जिले के 67 गांवों के 2801 प्रजापति समाज परिवारों को भूमि आरक्षण के पात्रता प्रमाण पत्र वितरित।
  • मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए योजना के तहत उपलब्ध होगी जमीन।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मौजूदगी में हुआ वितरण।
  • प्रमाण पत्र मिलने के बाद पात्रों को पंचायत भूमि से 5 एकड़ तक जमीन उपलब्ध होगी।
  • मिट्टी कला बोर्ड का गठन कर कारीगरों को प्रोत्साहन देने की घोषणा।

रेवाड़ी: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा जिले के 67 गांवों के 2801 प्रजापति समाज परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। यह प्रमाण पत्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा वितरित किए गए।Breaking News

Laxman Yadav 3

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना से पिछड़े वर्ग को पुनः सम्मान मिला है और पारंपरिक कारीगरी को जीवित रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन प्रजापति परिवारों के पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें प्रमाण पत्र मिलने के बाद पंचायत भूमि में से 5 एकड़ तक जमीन दी जाएगी, जिससे वे अपना पुश्तैनी व्यवसाय जारी रख सकें।Breaking News

उन्होंने कहा कि सरकार ने मिट्टी कला बोर्ड का गठन भी किया है, ताकि कलात्मक वस्तुएं बनाने वाले कारीगरों को प्रोत्साहन और बाजार में पहचान मिल सके। इस कदम से न केवल पारंपरिक मिट्टी कला को नया जीवन मिलेगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now