Best Business Idea: रेवाड़ी में मशरूम उत्पादन से बदली महिला की किस्मत, मोटी कमाई, इतनी महिलाओं को दिया रोजगार

On: March 21, 2026 10:47 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में मशरूम उत्पादन से बदली महिला की किस्मत, मोटी कमाई, इतनी महिलाओं को दिया रोजगार

Best Business Idea: यदि आप खेती-किसानी में हाथ आजमाना चाहते हैं तो मशरूम की खेती अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि कई लोग इसके जरिए हर महीने लाखों की कमाई कर रहे हैं।Best Business Idea

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव घासेडा की एक महिला ने किसान ने आधुनिक खेती कर नया रिर्काड कायम किया है। बडे ही गर्व की बता है कि दीपिका यादव मशरूम की आधुनिक खेती कर न खुद आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि दर्जनों महिलाओं को भी रोजगार दिया हुआ।Best Business Idea

Mushroom Cultivation: मशरूम की खेती आजकल आकर्षित कर रही है, क्योकि इसमें होने वाली छप्पर फाड़ कमाई। मशरूम की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसमें शुरुआती निवेश भी ज्यादा नहीं है और मशरूम जल्द तैयार हो जाते हैं। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है मांग पूरी ही नहीं हो पाती है।

जानिए किस मशरूम से होती है ज्यादा कमाई: मशरूम के कई प्रकार होते हैं। हालांकि, अच्छी कमाई के लिए किसान सफेद बटर मशरूम, ऑयस्टर, दूधिया, पैडीस्ट्रा मशरूम और शिटाके मशरूम ज्यादा उगाते हैं। मशरूम की डिमांड काफी ज्यादा रहती है । इतना ही इसका भाव भी ज्यादा रहता है। ऐसे में लागत और मुनाफे के बीच का फासला अपेक्षाकृत अधिक रहता है।

दीपिका यादव ने बनाया रिकोर्ड: हर साल 100 टन से उत्पादन करने वाली महिला आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं । सबसे अहम बात यह है उन्होंने पांच साल पहले 30 लाख रुपये निवेश कर एसी मशरूम फार्म की शुरूआत की थी। बाद में काम बढ़ने पर फार्म का विस्तार किया और एक अन्य यूनिट शुरू की है। महिला का कहना है उत्पाद की मांग बढने के लिए वह आने वाले समय ओर ज्यादा महिलाओं को रोजगार देगी

एक दर्जन महिलाओं को दिया रोजगार: बता दे कि किसान दीपिका यादव ने अपने फार्म में करीब 10 से 12 महिलाओ को रेाजगार दिया हुआ। वह यहां पर काम करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह लगभग 12 हजार रुपये तक की आय हो जाती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। सबसे अहम बात यह है वह महिला अपने पडोस की महिलाओ को रोजगार देने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।


आन लाईन हो रही बिक्री: महिला ने बताया कि उनका लगभग 50 प्रतिशत उत्पाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक जाता है जबकि बाकी मशरूम दिल्ली की आजादपुर मंडी में भेजा जाता है। मांग अच्छी होने के कारण उत्पाद बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आती। ब​ल्कि हर साल मांग बढती ही जा रही है।Best Business Idea

हर साल 100 टन से ज्यादा मशरूम हो उत्पाद: म​हिला किसान दीपिका यादव ने बताया कि यहां पूरे वर्ष मशरूम का उत्पादन किया जाता है। मांग बढने व ज्यादा उत्पाद के चलते उसने इसे एसी बनाया हुआ है। सामान्य तौर पर मशरूम की खेती मौसम पर निर्भर होती है। एसी तकनीक के उपयोग से तापमान और नमी को नियंत्रित किया जाता है, जिससे सालभर उत्पादन संभव हो पाता है। महिला ने बताया कि उसके फार्म में प्रतिवर्ष लगभग 100 टन मशरूम का उत्पादन किया जाता है, जो बाजार में अच्छी कीमत पर बिकता है। इतना ही नही आने वाले सालो मे ओर भी ग्रोथ होगी।Best Business Idea

 

मशरूम की तीन अधिक व्यापक किस्मे हैं Best Business Idea

  • 1 बटन मशरुम,
  • 2 ढिंगरी मशरूम
  • 3 दूधिया (मिल्की) मशरूम

सितम्बर महीने से नवंबर तक ढ़िगरी मशरूम की खेती कर सकते हैं, इसके बाद फरवरी से मार्च माह तक बटन मशरूम की खेती की जा सकती हैं, और जून से जुलाई तक मिल्की मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं, इस तरह से आप पुरे वर्ष मशरूम की खेती कर लाभ कमा सकते हैं, और इस खेती को किसान अपनी परम्परागत खेती के साथ कर सकते हैं।

बता दे कि मशरूम की खेती के लिए सभी प्रकार की जलवायु उपयुक्त होती है, और इसकी खेती छोटे कमरों से लेकर बड़े स्थानों तक की जा सकती है, मशरूम की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक बीज है, जिसे स्पॉन भी कहा जाता है, स्पॉन तैयार करने के लिए गेहूं के बीज सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं, इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं का उपयोग करें, अन्यथा मशरूम की गुणवत्ता खराब हो सकती है Best Business Idea

 

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now