Big Accident in Haryana: रेवाड़ी में बडा हादसा: स्कूल संंचालक की दर्दनाक मौत

On: December 5, 2025 7:23 PM
Follow Us:
हरियाणा के जिला रेवाडी में एक बडा सडक हादसा हो गया है।

रेवाड़ी। धारूहेड़ा रेवाड़ी मार्ग की गुरूवार रात को तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार करीना के रहने वाले निजी स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया।Big Accident in Haryana

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि महेंद्रगढ जिले के गांव करीना के रहने वाले स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा अपनी कार में से धारूहेड़ा से रात को कनीना की ओर लौट रहे थे। रेवाड़ी शहर में बालाजी ऑटो मार्केट के समीप एक तेज रफ्तार बस से कार को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार में द स्कूल संचालक कर में ही फंस गए! मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कार बाहर निकाल कर ट्रॉमा सेंटर रेवाडी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। स्कूल संचालक की मौत के बाद गांव में शौक की लहर दौड गई।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now