IMD ने दिया अपडेट, इस दिन खत्म होगा हीट वेव

On: June 13, 2025 6:46 PM
Follow Us:

IMD:  हरियाणा में तेजी से मौसम बदल रहा है। पिछले चार दिन से हरियाणा दिल्ली व एनसीआर में गर्मी कहर बरपा रही है। मई माह में बारिश की वजह से जैसे तैसे कट गया, लेकिन जून का महीना हीट वेव के चलते घातक बना हुआ है।IMD

हरियाणा व एनसीआर में कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद रेवाडी गुरूग्राम ओर रोहतक में गर्मी सबसे ज्यादा रहेगी। इतना ही नही बार बार बिजली के कटों ने इसे ओर भी गंभीर बना दिया है।

बुधवार हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई जहां का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया थी। वहीं रोहतक में भी पारा 45.1 डिग्री तक चला गया। इसके पीछे की वजह उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं मानी जा रही हैं, जो दिन के समय तापमान को और बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को भी गर्मी के तेबर काफी तेज रहे।IMD

तीन दिन होगी बारिश: मौसम विभाग का कहना लोगो का जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। क्योंकि 14, 15, 16 जून को बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

बारिश होने से एक ओर हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। वही जीवन यापन भी ठीक हो हो जाएगा। मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now