Hero Motocorp Dharuhera: कर्मचारी यूनियन स्थापना दिवस पर कलाकारो ने बांधा समा

On: March 21, 2026 10:35 PM
Follow Us:
Hero Motocorp Dharuhera: कर्मचारी यूनियन स्थापना दिवस पर कलाकारो ने बांधा समा

Hero Motocorp Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटोकॉर्प वर्कर्स यूनियन के 40वें स्थापना दिवस श​निवार को रंगारंगा कार्यक्र्म आयोजित किया गया। इस मौके हरियाणवी रागनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणवी व राजस्थानी कलाकारों गानों से समां बांध दिया। गानों पर श्रमिक झूमते नजर आए।Hero Motocorp Dharuhera

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति: Hero Motocorp Dharuhera के कर्मचारी यूनियन के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सुरेश गोला एंड पार्टी मुख्य आकर्षण रहेंगे। उनके साथ पूजा रावत, सोनू शेखावाटी, रजनी शर्मा, मंजू यादव, दीप्ति रावत, बॉबी बघेल और सत्यपाल जांगिड़ जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। करीब करीब 5 घंटे चले कार्यक्रम में कर्मचारियों ने खूब आंनद उठाया।Hero Motocorp Dharuhera

 

हर साल मनाया जाता है यूनियन दिवस: बता दे कि 21 मार्च को हीरो कंपनी के कर्मियो को प्रबंधन की तानाशाही से मुक्ति मिली थी। इसी लिए इसी हर साल हर्षोल्लास से 24 मार्च को कर्मचारी स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी को लेकर इस बार 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया तथा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

जानिए क्यो मनाया जाता है दिवस: प्रधान कृष्ण ने बताया कि स्थापना दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों को एक मंच पर लाना और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। शनिवार को कर्मचारी स्थापना दिवस पर सुबह हवन यज्ञ व ध्वजारोहण किया गया। हवन में बडी संख्या में कर्मचारियों ने आहूति दी।

 

पुरानी यादो को किया याद:यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि आज के दिन हमें प्रबंधन की यातनाओं से आजादी मिली थी। हमारे पुरानी कर्मचारियों ने खून पसीने से इस झंडे को लहराया है। जिसे हम कभी भी झुकने नही देगें। उनकी यादो को​ जिंदा रखने कर्मचारियो मे एकता व भाईचारे को मजबूत करने के लिए हर साल इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now