धारूहेड़ा में श्रीमदभागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

On: March 8, 2026 4:48 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में श्रीमदभागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

• सेक्टर 6 सामुदायिक केंद्र में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन
• कथा शुरू होने से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
• 15 मार्च को हवन और भंडारे के साथ होगा समापन

धारूहेड़ा के सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक केंद्र में अखंड परमधाम योगा समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा के शुभारंभ से पहले श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर सेक्टर 6 और सेक्टर 4 के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में बदल दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया और भक्ति गीतों के साथ वातावरण को धार्मिक रंग में रंग दिया।

कलश यात्रा को ज्योतिमर्यानंद गिरी महाराज ने विधिवत रूप से रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस श्रीमदभागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाएगा। कथा का आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार कथा में जयपुर से योगाचार्य वंदना राठौर भी विशेष रूप से पहुंचेंगी और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से मार्गदर्शन देंगी। कथा का समापन 15 मार्च को होगा। इस दिन पूर्व आहूति के साथ हवन का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील भी की है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now