Haryana News: हरियाणा में विकास की बयार, सीएम ने 557 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को दिया बड़ा तोहफा

On: September 23, 2025 2:57 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में विकास की बयार, सीएम ने 557 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को दिया बड़ा तोहफा

Haryana News: नवरात्र के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में हेल्थ विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने सोनीपत से 116 करोड़, 22 लाख, 68 हजार रुपये की लागत वाली 557 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के विकास को नए शिखर पर ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक होंगी।

स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं पर मुख्यमंत्री ने विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और ‘आठवें पोषण माह’ के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने 72 नए महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया। इससे पहले 28 जुलाई को 131 केंद्र खोले जा चुके थे। अब प्रदेश में कुल 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित हो चुके हैं। इन केंद्रों में महिलाएं भजन, गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 90 इंडोर जिम और 69 योग एवं व्यायामशालाओं का भी उद्घाटन किया।

सड़क और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने सीएम किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 नई सड़कों का उद्घाटन किया। लगभग एक हजार गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। सरकार ने सरपंचों को बिना टेंडर 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाने का अधिकार भी दिया है।

पंचायतों को मजबूत करने के लिए जमीन बिक्री से मिलने वाली स्टांप ड्यूटी और बिजली बिल पर लगने वाला 2% सेस अब सीधे ग्राम पंचायतों को मिलेगा। प्रदेश की 983 ई-लाइब्रेरी में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है और जल्द ही वहां पुस्तकें और कंप्यूटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरे से सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में विकास और सुविधाओं का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now