Haryana News Today : रेवाड़ी को मिली रीऑर्गेनाइजेशन की मंजूरी

On: December 12, 2025 6:03 PM
Follow Us:
Breakign

-प्रशासनिक सुविधाओं और नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं :डीसी

Haryana News Today: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM nayab saini) की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक हुई। बैठक में हरियाण के जिल रेवाड़ी सहित छह जिलों महेंद्रगढ़, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर के 17 गांवों को एक तहसील/ सब-तहसील से दूसरी तहसील /सब-तहसील में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

डीसी अभिषेक मीणा रेवाडी  (DC Rewari) ने बताया कि भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक सुविधाओं को देखते हुए नागरिक सेवाओं में तेजी लाने और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी जिला के बेरली कलां गांव को पाल्हावास सब-तहसील से रेवाड़ी तहसील में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।Rewari News Today

17 गांवों को रीऑर्गेनाइज होगा: कैबिनेट की बैठक में हरियाणा के छह जिलों के 17 गांवों को रीऑर्गेनाइज किया जाएगा ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। सरकार के इस बड़े कदम का उद्देश्य लोगों को न केवल बेहतर सुविधाएं प्रदान करना, बल्कि प्रशासनिक क्षमता में भी सुधार लाना है। इससे सुशासन के स्तर पर बेहतर तालमेल के साथ सेवाओं की डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।Rewari News Today

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now