Haryana News: 28 अक्टूबर को रेवाड़ी अनाज रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह

On: October 27, 2025 7:22 PM
Follow Us:
ANAJ MANDI

रेवाड़ी: हरियाण के रेवाड़ी के किसानों की एक जरूरी सूचना है। रेवाड़ी में इन दिनों बाजरे की बंपर आवक जारी है, लेकिन छठ पर्व के चलते मजदूरों की कमी से मंडी का उठान कार्य प्रभावित हो गया है। इसी को लेकर मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बडा फैसला लिया है।Haryana News

मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पिछले चार दिनों से काफी मजदूर अवकाश पर हैं, जिसके कारण मंडी परिसर में कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा। बफर आवक व उठान नहीं होने से मंडी जाम की की स्थिति बनी हुई है। इससे बचने के लिए प्रशासन ने 28 अक्टूबर को नई अनाज मंडी रेवाड़ी में खरीद-बिक्री पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया है।Haryana News

मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मंडी में उठान कार्य धीमी गति से चल रहा था। व्यापार मंडल रेवाड़ी के आग्रह पर यह फैसला लिया गया है ताकि मंडी में अनाज का ढेर और परिवहन संबंधी अव्यवस्था नहीं हो।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि 28 अक्टूबर को कोई भी किसान अपनी कृषि उपज लेकर मंडी न आए। साथ ही व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस दिन किसी भी प्रकार की फसल की खरीद-बिक्री न करें।

 

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now