Haryana News: रेवाड़ी: शहर के Metro Hospital ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस हेल्थ कार्ड का औपचारिक अनावरण किया और इसके लाभों की जानकारी दी।

पत्रकार समाज के दर्पण होते है: डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और वे दिन-रात काम करके लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल की कई स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रियायत और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।Haryana News
स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी: व्यस्त दिनचर्या और लगातार काम के दबाव के कारण कई बार पत्रकार अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से यह पहल की गई है, ताकि पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जानिए कैसे मिलेगा कार्ड: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड प्राप्त करने के लिए पत्रकारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें यह हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को रेवाड़ी अस्पतालव में प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड लॉच किया। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने इसको लेकर जानकारी दी।Haryana News













