Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग राज्य में यात्रियों को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब हिसार में 50 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का किराया ऑटो रिक्शा से भी कम होगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी ।
हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि राज्य सरकार ने 10 प्रमुख नगर निगमों में ई-बसों की तैनाती का निर्णय लिया है, जिसमें हिसार को 50 बसें आवंटित की गई हैं।Haryana News
शहर में प्रदूषण में कमी आएगी। यह पहल हरियाणा को ग्रीन और स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
उन्होंने कहा कि नई बसों के आने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, लोगों में सार्वजनिक परिवहन के प्रति भरोसा बढ़ेगा जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।
डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप की करीब तीन एकड़ भूमि पर आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया जाएगा। इसमें दो मंजिला भवन, नौ चार्जिंग प्वाइंट, वर्कशॉप, ड्राइवर-कंडक्टर रेस्ट रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में हर प्रमुख शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम जनता को सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके।Haryana News
इन रूटों पर दौडेगी बसे: फिलहाल हिसार में पांच इलेक्ट्रिक बसें दो रूटों पर संचालित हो रही हैं, जबकि नई बसें सातरोड, अग्रोहा, चंदन नगर और गंगवा जैसे रूटों पर चलेंगी।Haryana News
इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की खपत भी घटेगी। यह योजना हरियाणा को स्वच्छ, हरित और तकनीकी रूप से आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।Haryana News













