Haryana News: 2 नवंबर को होगा HPSC की 10 परीक्षाओं का आयोजन, इस दिन एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

On: October 22, 2025 10:29 AM
Follow Us:
HPSC

Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 2 नवंबर को कुल 10 परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं में एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर), हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की भर्ती शामिल है। आयोग ने परीक्षाओं को सुबह और शाम के दो सत्रों में विभाजित किया है।

सुबह के सत्र में 9 परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी। इस सत्र में हरियाणा कृषि व कल्याण विभाग के एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (प्रशासनिक कैडर ग्रुप-बी), असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और साइंटिस्ट-V (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रुप-बी) की परीक्षाएं शामिल हैं।Haryana News

 

 

इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के लेक्चरर पदों के लिए भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, फार्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवार सुबह के सत्र में परीक्षा देंगे। फोरमैन इंस्ट्रक्टर की परीक्षा भी इसी सत्र में आयोजित होगी।

शाम 3 बजे से 5 बजे तक हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर की परीक्षा होगी। यह सत्र उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है जो वित्त विभाग में भर्ती के लिए आवेदन किए हैं।

एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण निर्देश

सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ परीक्षा के दिन साथ लेकर आएं। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षा हॉल में प्रवेश संभव नहीं होगा।

परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन

उम्मीदवारों को परीक्षा में समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए। सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए निर्धारित समय का पालन करना जरूरी है। HPSC ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा में अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now