Haryna crime: रेवाड़ी शादी में हुई कहासुनी, सरेआम गोली मारकर हत्या

On: November 1, 2025 6:58 PM
Follow Us:
Murder news

Haryna crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पिथडावास में शुक्रवार देर रात विवाह समारोह के कहासुनी को लेकर गुस्साए युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते एक गोली युवक की गर्दन में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचालक हुई वारदात से अफरा तफरी मच गई।Haryna crime

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव बधराना निवासी 28 वर्षीय इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिथडावास गांव में अपने परिचित के लग्न समारोह में शामिल होने गया था। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। इंद्रजीत ने उन्हें माहौल खराब न करने की सलाह दी, जिस पर कहासुनी हो गई।Haryna crime

 

 

पुलिस ने बताया कि मृतक इंद्रजीत मोटर पंखे की मरम्मत का काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है। परिवार में छोटा भाई सेना में कार्यरत है। थाना रामपुरा प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कहासुनी का पाया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है, जबकि गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।?

मची अफरा तफरी: बता दे वारदात के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

 

लगाया जाम: एक युवक ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इंद्रजीत जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रात में कार्यक्रम जैसे-तैसे संपन्न हुआ, लेकिन सुबह परिजन जब पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों की देरी से नाराज होकर उन्होंने रामपुरा थाने के बाहर गोपाल देव चौक पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया।Haryna crime

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now