Haryana CET Exam: CET परीक्षा में नया ट्विस्ट! अब कट सकता है एक नंबर, जानिए जरूरी निर्देश

On: July 10, 2025 5:41 PM
Follow Us:

Haryana CET Exam: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस बार कुल 13.5 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के अनुसार परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस बार परीक्षा पैटर्न में एक नया नियम जोड़ा गया है जो सभी उम्मीदवारों को जानना जरूरी है। अब अगर कोई सवाल छोड़ना है तो OMR शीट में दिए गए पाँचवें गोले को भरना अनिवार्य होगा। पहले सवालों के चार विकल्प होते थे लेकिन अब हर सवाल के साथ पाँचवां विकल्प भी होगा जिसे ‘सवाल नहीं छोड़ने’ की सूचना मानी जाएगी।

सवाल छोड़ा तो कटेंगे अंक

अगर किसी उम्मीदवार ने बिना पाँचवां गोला भरे सवाल छोड़ दिया तो एक नंबर काट लिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब खाली छोड़ने पर सजा मिलेगी। वहीं अच्छी बात ये है कि गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी आप सवाल का उत्तर गलत भी दे दें तो नंबर नहीं कटेगा लेकिन बिना पाँचवां गोला भरे छोड़ना भारी पड़ सकता है।

परीक्षा पैटर्न और भाषा

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह शांत मन से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि गलती से कोई सवाल अधूरा न छूटे और नंबर की कटौती से बच सकें।

इस नये नियम का उद्देश्य है कि OMR शीट का मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। इससे यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी उत्तर बिना जानकारी के छूट न जाए। आयोग की मंशा स्पष्ट है कि हर उम्मीदवार को समान अवसर मिले और कोई भ्रम की स्थिति न बने।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now