HTET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, HBSE ने दी ये जानकारी, फटाफट जानें

On: July 13, 2025 6:33 PM
Follow Us:

HTET : इस बार हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी HTET का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन इसी तारीख पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी परीक्षा भी तय होने के कारण HBSE ने तारीख में बदलाव किया। परीक्षा हरियाणा के कुल 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

HTET 2025 में कुल 4 लाख 5 हजार 377 उम्मीदवार शामिल होंगे। सबसे ज्यादा उम्मीदवार गुरुग्राम जिले से हैं जहां 42,783 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं सबसे कम अभ्यर्थी नूंह जिले से हैं जहां केवल 7,085 परीक्षार्थी हैं। इसी आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या भी तय की गई है। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 143 केंद्र बनाए गए हैं जबकि नारनौल में कई स्तरों पर केंद्रों की संख्या शून्य है।

तीन स्तरों की परीक्षा और उनके आंकड़े

HTET तीन स्तरों पर आयोजित होती है। लेवल-1 यानी प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए 82,917 उम्मीदवार हैं। लेवल-2 यानी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के लिए सबसे ज्यादा 2,01,517 उम्मीदवार हैं जबकि लेवल-3 यानी स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के लिए 1,20,943 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। गुरुग्राम सभी स्तरों पर सबसे आगे है जबकि नारनौल में कुछ स्तरों पर परीक्षा केंद्र तक नहीं बनाए गए हैं।

 

जानें टाइम टेबल 

उन्होंने आगे बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सायंकालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी, जिसमेंं 399 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1,20,943 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात: कालीन सत्र में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी, इस परीक्षा में 673 परीक्षा केन्द्रों में कुल 2,01,517 अभ्यर्थियों प्रविष्ट होंगे।

इसी तरह लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा भी इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सायंकालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी, जिसमें 280 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 82,917 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।

 

बनाए जाएंगे हाईटेक कंट्रोल रूम

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षाओं की पल-पल की मानिटरिंग करने के उद्देश्य से भिवानी बोर्ड मुख्यालय पर एक हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द धारा-163 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल परीक्षा आरम्भ होने से काफी समय पूर्व परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेगा।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now