Flood in Punjab: इनेलो ने दिखाया बड़ा दिल, पंजाब के 350 बाढ़ग्रस्त गांवों को गोद लिया

On: September 14, 2025 8:39 PM
Follow Us:

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी ने सामाजिक सरोकार का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए पंजाब के 350 बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लेने का ऐलान किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने जानकारी दी कि फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ऐसे में पार्टी ने राहत कार्यों की जिम्मेदारी उठाई है और कार्यकर्ताओं को इन गांवों में मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।Flood in Punjab

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बाढ़ की वजह से हजारों लोग और पशु बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई लोगों की जान गई है और पशुओं की भी भारी हानि हुई है। उन्होंने बताया कि इनेलो कार्यकर्ता इन गांवों में राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध करवा रहे हैं। चौटाला ने कहा कि पार्टी इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।Flood in Punjab

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं, इसलिए भाजपा सरकार को तुरंत हरियाणा को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार को प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान करनी चाहिए, ताकि लोग इस आपदा से उबर सकें।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now