Dharuhera Ward 9 (Best E News) धारूहेड़ा: शहर के वार्ड नो की गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सबसे गंभीर बनी हुई है। पंचायत के समय में बिछाई गई सीवरेज लाईन बारिश होते ही ओवरफ्लो हो जाती है। गलियो मे पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सबसे अहम बात वार्ड में दो जगह डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। गंदगी मे आ रही दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। वार्ड 9 में झील मार्केट, राव इंद्रपाल मार्केट व मेन बाजार व खलियावास मोहले की एक गली एरिया आता है फिलहाल इस वार्ड में करीब 1300 मतदाता है। Dharuhera Ward 9
वार्ड में जगह जगह सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या गंभीर बनी हुई है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा व दूषित पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।
जीतू
वार्ड गुरूद्वारा वाली गली में स्ट्रीट लाइट बन्द है तथा नही ही इस गली पानी की सही निकासी है।
राजबीर
वार्ड के खलियावास मोहल्ले एक गली में सीवरेज लाइन की नही बिछाई गई है। बरसात के दिनों में बडी परेशानी होती है।
रवि
वार्ड में नालियों की सफाई नहीं हुई है। बारिश के समय पानी ओवरफ्लो होता है। जबकि ठेकेदार का बिल पास कर दिया गया है।
जेपी यादव
वार्ड की अंदर से मुख्य फिरनी बनी हुई है। दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है रोजाना जाम लगता है, कोई सुनवाई नहीं है।
सतबीर यादव
मेरे कार्यकाल में करीब 1 करोड़ के विकास कार्य हुए है। सीवरेज, लाइट, गलियों में टाइल के कार्य करवाये है। एक गली बनाई जानी है जिसका टैंडर हो चुका है।
राहुल जोशी, पार्षद












