Dharuhera: बाजार में पहुंची नपा टीम, मची अफरा तफरी

On: March 7, 2026 8:38 PM
Follow Us:
बाजार में पहुंची नपा टीम, मची अफरा तफरी

Dharuhera: धारूहेड़ा: प्रतिबंध के बाजवूद पोलिथीन पर रोक नहीं लग पा रही है। इसी को लेकर नपा धारूहेडा में स​चिव सुमित शर्मा की अगुवाई में ओर मंगलवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इतना ही नही टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। नगर पालिका की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया, जहां कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथीन मिली। टीम के बाजार पहुंचने पर अफरा तफरी मच गई।Dharuhera

18 के काटे चालान: कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई और 18 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। नपा के सैनिटेरी अधिकारी विनय को​शिक ने बताया कि मंगलवार शाम को सुपरवाईजर अनिल, तेज सिंह, राजबीर, प्रवीण पांचाल, वेद प्रिय, प्रवीण, शंकरलाल दरोगा के साथ बाजार में पहुंचे।Dharuhera

पहले किया जागरूक: टीम ने पहले दुकानदार को प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग नहीं करने पर जागरूक किया ।अधिकारियों ने कहा कि पॉलीथीन न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि नालियों में फंसकर जलभराव की समस्या भी पैदा करती है। के सचिव सुमित शर्मा ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील की है कि व पॉलिथीन नही रखे।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now